VIDEO: गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जवाब में मिला ‘ना’, फिर जो किया…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्यार का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है और इसका एहसास तो उससे भी ज्यादा शानदार होता है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती। लोगों को किसी भी उम्र में किसी से भी प्यार हो जाता है।आपने देखा या सुना होगा कि आजकल तो 15-16 साल की उम्र में …

नई दिल्ली। प्यार का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है और इसका एहसास तो उससे भी ज्यादा शानदार होता है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती। लोगों को किसी भी उम्र में किसी से भी प्यार हो जाता है।आपने देखा या सुना होगा कि आजकल तो 15-16 साल की उम्र में भी लड़के-लड़कियां प्यार में पड़ जाते हैं। खैर, आमतौर पर ऐसे प्यार अक्सर टाइमपास ही होते हैं, लेकिन किसी-किसी का यह प्यार काफी दूर तक भी जाता है और कभी-कभी तो बात शादी तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में शादी के लिए प्रपोज करना बड़ा मुश्किल का काम होता है। सोशल मीडिया पर आजकल इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

हर कोई लकी नहीं होता है कि वह जिसे प्रपोज करे, वह शादी के लिए हां कर ही दे। कभी-कभी प्यार में ना भी सुनने को मिल जाता है और ऐसे में लोगों का दिल ही टूट जाता है। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में ले जाता है और वहां खाना ऑर्डर करता है और फिर थोड़ी ही देर में वह घुटनों के बल बैठकर उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। उसे उम्मीद होती है कि गर्लफ्रेंड उसे हां ही बोलेगी, पर उसकी उम्मीदों पर तब पानी फिर जाता है जब उसकी गर्लफ्रेंड उसे सीधा ना बोल देती है।

https://twitter.com/Unexpectedendd/status/1565348598383927300

फिर क्या, वह एकदम से तैश में आ जाता है और गुस्से में पहले गर्लफ्रेंड के जूते निकालता है, फिर जो खाना उसने ऑर्डर किया था, उसे एक पॉलीथीन में भरता है और टेबल पर रखी पानी की बोतल उठाकर लेकर चला जाता है। ऐसा मजेदार प्रपोजल और उसके बाद का ये मजेदार नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Unexpectedendd नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 28 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

वहीं, 19 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कोई कह रहा है कि लड़के ने सही किया, तो कोई कह रहा है कि बेचारे का पैसा बर्बाद हो गया, क्या करता।

ये भी पढ़ें : सुसाइड पॉइंट: वो रहस्यमय गांव जहां हर साल सैकड़ों पक्षी करते हैं आत्महत्या !

संबंधित समाचार