खटीमा: खकरा नाले के किनारे मिले बुजुर्ग के चप्पल, डूबने की आशंका
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम चांदा स्थित बरसात में उफनाए खकरा नाले के किनारे एक वृद्ध की चप्पल मिलने से बुजुर्ग के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दिन भर नाव से तलाशी में जुटी रहीं। शाम तक बुजुर्ग …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम चांदा स्थित बरसात में उफनाए खकरा नाले के किनारे एक वृद्ध की चप्पल मिलने से बुजुर्ग के डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दिन भर नाव से तलाशी में जुटी रहीं। शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया था। बुजुर्ग शुक्रवार की देर शाम घर से बाजार को निकला था।
बता दें कि पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बरसात से नदी नाले उफान पर हैं। इनमें खकरा नाले का भी जल स्तर बढ़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार ग्राम ऊंचीमहुवट निवासी 60 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र गुरुवतन सिंह शुक्रवार की देर शाम को घर से खटीमा बाजार को निकले थे। शुक्रवार रात तक नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच बुजुर्ग ती चप्पल उफान पर आए खकरा नाले के किनारे मिलीं हैं। इससे बुजुर्ग के डूबने की आशंका है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, एनडीआरफ, जल पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। बरसात से खकरा नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
