हल्द्वानी: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शांतिपुरी निवासी नीमा जोशी (35) पत्नी रमेश चंद्र जोशी गर्भवती थी। करीब 15 दिन पहले वह घोड़ानाला बिंदुखत्ता स्थित अपने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शांतिपुरी निवासी नीमा जोशी (35) पत्नी रमेश चंद्र जोशी गर्भवती थी। करीब 15 दिन पहले वह घोड़ानाला बिंदुखत्ता स्थित अपने मायके आई थी। शुक्रवार की शाम नीमा को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर मायके वाले उसे एसटीएच लेकर आए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीमा के पति रमेश दिल्ली में नौकरी करते हैं। मामले की जानकारी परिजनों ने उन्हें दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार