संभल : प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर मार डाला
संभल,अमृत विचार। 15 दिन पहले प्रेमी संग भागी महिला की पति ने उस समय लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी जब वह पत्नी को प्रेमी के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर ले आया था। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम …
संभल,अमृत विचार। 15 दिन पहले प्रेमी संग भागी महिला की पति ने उस समय लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी जब वह पत्नी को प्रेमी के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर ले आया था। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के वक्त उस्मान के तीनों बच्चे बेटी सोनम, बेटे सुभान और सैफ घर के बाहर खेल रहे थे।
बहजोई कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने मौके पर मौजूद मृतक के बहनोई याकूब से पूछताछ की। याकूब ने बताया कि बहजोई के गांव चितौरा निवासी उस्मान छह महीने से पुणे में रहकर हेयर कटिंग का काम कर रह था। पत्नी मैसरजहां तीन बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती थी। पति की गैरमौजूदगी में उसका कुनबे के ही मोहम्मद रोशन के भांजे फहीम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, 15 दिन पहले मैसरजहां मुरादाबाद के गांव सुजानपुर निवासी फहीम के साथ भाग गई थी।
शनिवार को उस्मान पुणे से आकर फहीम के घर गया और अपनी पत्नी को बुलाकर लाया। काफी समझाने के बावजूद मैसरजहां प्रेमी फहीम के संग रहने की जिद पर अड़ी थी, जिससे तंग आकर उस्मान ने मैसर की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या कर दी। मृतका मैसर के बहनोई याकूब की तहरीर पुलिस ने उस्मान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।
ये भी पढ़ें : संभल : बस के इंतजार में खड़े छात्रों पर हॉकी से हमला, एक गिरफ्तार
