उत्तराखंड: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दलित नेता हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपियों ने वैन में नहीं की थी हत्या
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने जगदीश का अपहरण करने के बाद सीलापानी के एक घर में शव को छिपाया था। वहीं उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई थी। रविवार को एसएसपी …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने जगदीश का अपहरण करने के बाद सीलापानी के एक घर में शव को छिपाया था। वहीं उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई थी। रविवार को एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: प्रेम विवाह के 13 दिन बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता की हत्या, सास-ससुर और साला गिरफ्तार
बताते चलें कि एक सितंबर को अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित नेता जगदीश चंद्र का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी। अपहरण की सूचना पर जगदीश की तलाश में लगी पुलिस को एक वैन में उसकी लाश मिली थी। वैन में दलित नेता का ससुर, साला और सास भी थी। इन तीनों ने जगदीश की हत्या करने की बात कबूल की थी।
ससुर जोगा सिंह ने बताया कि उसकी सौतेली बेटी गीता और जगदीश में प्रेम संबंध थे। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। दोनों ही अलग-अलग जाति के थे। बेटी के इस कदम से वे नाराज थे। जिसके कारण उन्होंने दोनों की हत्या की योजना बनाई और जगदीश की हत्या कर दी। मगर गीता हाथ नहीं लग सकी, इसलिए वह बच गई। तीनों से ही पूछताछ में पता चला कि जगदीश का अपहरण कर उसे सीलापानी के एक कमरे में अधमरा कर छिपा दिया था। जोगा सिंह अचेत अवस्था में पड़े जगदीश की पहरेदारी में बैठा था, जबकि इस बीच तीन लोग गीता को ढूंढते अल्मोड़ा आए थे। गीता को यहां से ले जाने में वे सफल नहीं हो सके तो देर शाम तीनों वापस सीलापानी पहुंचे। इसके बाद जगदीश को बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।
