हल्द्वानी: फिर हांफ गया चौधरी कॉलोनी का नलकूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चौधरी कॉलोनी के मिनी नलकूप की मोटर एक महीने में दो बार खराब हो चुकी है। इससे पहले भी मोटर कई बार हांफ चुकी है। नतीजा यह है कि यह नलकूप कई घरों तक पानी तक नहीं पहुंचा पा रहा है। कॉलोनी के लोगों को पेयजल टैंकरों से पूर्ति करनी पड़ रही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चौधरी कॉलोनी के मिनी नलकूप की मोटर एक महीने में दो बार खराब हो चुकी है। इससे पहले भी मोटर कई बार हांफ चुकी है। नतीजा यह है कि यह नलकूप कई घरों तक पानी तक नहीं पहुंचा पा रहा है। कॉलोनी के लोगों को पेयजल टैंकरों से पूर्ति करनी पड़ रही है। कई परिवारों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है।

गौजाजाली की इस कॉलोनी के अलावा गणपति विहार, आम का बगीचा आदि क्षेत्रों को भी इस नलकूप से पानी आपूर्ति होती है। अगस्त महीने में नलकूप की पुरानी मोटर की हालत ने लोगों को पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया था। पहले पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहा था और फिर मोटर फुंक गई।

लोगों ने बताया कि दस दिन पहले ही नलकूप की मोटर लगाई थीं, लेकिन वह भी खराब निकली। फिर उसे ठीक कराकर पानी की सप्लाई चालू करा दी गई, लेकिन मोटर की हालत अब भी लोगों को दुश्वारियां सहने को मजबूर कर रही है। रविवार को भी लोगों को टैंकरों के पीछे दौड़ने को मजबूर होना पड़ा।

पार्षद रईस अहमद गुड्डू का कहना है कि जलसंस्थान नई मोटर लगाने से कतरा रहा है। इस वजह से सप्लाई व्यवस्था चरमरा रही है। नई मोटर को लेकर अधिकारी बजट नहीं होने की बात कह रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा