हल्द्वानी: अरुणोदय संस्था ने निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को बांटे छात्रवृत्ति के चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अरुणोदय संस्था नवाबी रोड की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विद्यालयों के चार निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक दिए गए। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में जीजीआईसी की बबीता मैलानी, खालसा कालेज की मानसी बृजवासी, महात्मा गांधी इंटर कालेज के मो. अमान अंसारी व राइंका हरिपुर जमन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अरुणोदय संस्था नवाबी रोड की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विद्यालयों के चार निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक दिए गए। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में जीजीआईसी की बबीता मैलानी, खालसा कालेज की मानसी बृजवासी, महात्मा गांधी इंटर कालेज के मो. अमान अंसारी व राइंका हरिपुर जमन सिंह के विवेक मौर्या शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के महामंत्री बिपिन चंद्र पांडे ने बताया कि कक्षा 9 के विद्याार्थियों को जुलाई माह में ही छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर आईआरएस डॉ. अशोक पांडे, आयुर्वेदाचार्य डॉ. विनोद जोशी, एआरटीओ विमल पांडे, गोपाल दत्त सती, रमेश चन्द्र पन्त, डीके पलड़िया व डॉ. दीपा कांडपाल का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष गंगा सिंह चम्याल, आनन्द प्रसाद चौधरी, लतेश मोहन, जीडी सती, जीवन सिंह रावत, डा. दीपा काण्डपाल, पूरन सिंह जीना, विनायक जीवन जोशी, डा. आईडी जोशी, मोहन सिंह रावत आदि रहे।

संबंधित समाचार