हल्द्वानी: महिलाओं के स्वरोजगार के लिए शुरू हुई लघु उद्योग की नई शाखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा तीनपानी खन्नाफार्म तल्ली हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु उद्योग की शाखा की शुरुआत की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शाखा का उद्घाटन किया। संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल एवं उनकी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा तीनपानी खन्नाफार्म तल्ली हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु उद्योग की शाखा की शुरुआत की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शाखा का उद्घाटन किया।

संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल एवं उनकी सहयोगियों ने बेलपत्र का पेड़ भेंट कर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में 235 महिला समूह शामिल रहे। संस्था का मुख्य उद्देश्य निर्बल तबके की महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाना है। इसके लिए संस्था ऐसी महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण देकर उनके बने उत्पाद को नई शाखा में रख कर बेचने का प्रयास करेगी। जिससे उनके स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।

इस मौके पर भारतीय उद्धमिता विकास संस्थान से चंचल कुमार, कापरेटिव ब्रांच मैनेजर हल्दूचौड हिमांशु, मंजु पांडे, प्रियंका सिन्हा, मधु श्रीवास्तव, रेनु खुल्वे, पूजा, बीना आर्या, ममता आर्या, कमला अधिकारी, हेमा पांडे, कमला कांडपाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार