‘आप’ नेताओं को दिल्ली के उपराज्यपाल ने भेजा लीगल नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ‘अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण’ आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह  और जैस्मिन शाह को लीगल नोटिस भेजा गया है। यह है मामला? इन नेताओं ने उपराज्यपाल पर कथित तौर पर 1400 …

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ‘अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण’ आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह  और जैस्मिन शाह को लीगल नोटिस भेजा गया है।

यह है मामला?
इन नेताओं ने उपराज्यपाल पर कथित तौर पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाय था। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि खादी ग्राम उद्योग का चेयरमेन रहते हुए उपराज्यपाल ने नोटबंदी के दौरान नोट बदलवाने को लेकर भ्रष्टाचार किया था।

48 घंटे में मांगा जवाब
आम आदमी पार्टी, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह से अगले 48 घंटे में इस पर जवाब मांगा गया है, वरना आगे कानूनी रूप से कदम उठाने की बात कही गई है। एलजी की तरफ से भेजे गए नोटिस में इस बात पर भी आपत्ति जाहिर की गई है जिसमें विधानसभा में नारे लगाए गए थे और ट्विटर पर हैशटैग चलाया गया था। एलजी सक्सेना को गिरफ्तार करो हैशटैग चलाया गया था। नोटिस में इस पर भी सवाल उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: बाल यौन अपराध, शिवमूर्ति शराारू 14 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता