लखनऊ : कर्जदारों से बचने के लिए दिल्ली में ले रहा था पनाह, सर्विलांस टीम की मदद से लापता सर्राफ को किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कारोबार बढ़ाने के सिलसिले में परिचितों से करोड़ो रुपये उधार लेने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सर्राफा कारोबारी को आखिरकार चौक कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सर्राफा कारोबारी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। …

अमृत विचार, लखनऊ। कारोबार बढ़ाने के सिलसिले में परिचितों से करोड़ो रुपये उधार लेने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सर्राफा कारोबारी को आखिरकार चौक कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सर्राफा कारोबारी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। इसके बाद सर्राफ की पत्नी ने किसी अन्होनी की आशंका के मद्देनजर चौक कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस टीम मदद से तफ्तीश शुरू की। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने सर्राफा कारोबारी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

गौरतलब है कि बीते पांच अगस्त को चौक थानाक्षेत्र के चौकदारी मोहल्ला निवासी सर्राफा कारोबारी मोहम्मद रिजवान उस रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद सर्राफा कारोबारी की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका पर चौक कोतवाली में तहरीर देते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। इस सम्बन्ध में चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने को अहम सुराग लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस काकोरी रेलवे पुल के पास सर्राफा कारोबारी की स्कूटी और मोबाइल मिला था। इसके बाद सर्विलांस टीम कारोबारी की खोजबीन में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से कारोबारी की लोकशन ट्रेस की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सर्राफा कारोबारी की अंतिम लोकेशन नई दिल्ली के उत्तमनगर स्थित शिवनगर की मिली। इस लोकेशन को ट्रेसकर पुलिस ने सर्राफा कारोबारी को सकुशल बरामद किया और उसे लखनऊ लेकर आई। पूछताछ के दौरान सर्राफा कारोबारी ने बताया कि उस पर करोड़ो रुपये का उधार हो चुका था। लोगो लगातार तकादा कर रहे थे। बकाएदारों से बचने के लिए वह दिल्ली भाग गया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए सर्राफा कारोबारी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी की हत्या कर आरोपी ने शव झाड़ी में फेंका, दो दिन से परिजन कर रहे थे तलाश

संबंधित समाचार