देहरादून: खाना नहीं बनाया तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला का हत्या का मामल सामने आया है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार …

देहरादून, अमृत विचार। डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला का हत्या का मामल सामने आया है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगाता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामसिंह और ऊषा में अक्सर झगड़ा रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई।

रात करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।

संबंधित समाचार