अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुड बाय’ का ट्रेलर रिलीज, अगले महीने सिनेमा घरों में देगी दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म गुड बाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म गुडबाय में अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म के ट्रेलर में दो पीढ़ियों के बीच का अंतर देखने को मिल रहा है। गुडबाय में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म गुड बाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म गुडबाय में अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म के ट्रेलर में दो पीढ़ियों के बीच का अंतर देखने को मिल रहा है।
गुडबाय में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों के बीच विचारों की लड़ाई देखने को मिल रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
T 4402 – उलझे हुए तो हैं सभी, पर जब परिवार का हो साथ तो सुलझ जाती है हर बात! ❤️
मिलिए मेरे प्यारे से परिवार से… #GoodbyeTrailer out now: https://t.co/ThazlG40PG#Goodbye releasing in cinemas near you on 7th October 2022 #GoodbyeOnOct7
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 6, 2022
गुड बाय का निर्देशन विकास बहल ने किया है, वहीं विकास के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 07 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें:-‘सलाम वेंकी’ के साथ निर्देशन में वापसी करेंगी रेवती, फिल्म में काजोल की है मुख्य भूमिका
