कन्नौज: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बाजरे के खेत में मंगलवार को रक्तरंजित शव पड़ा मिला। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस पहचान कराने में कामयाब नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर युवक की कनपटी पर गोली मारने …

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बाजरे के खेत में मंगलवार को रक्तरंजित शव पड़ा मिला। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस पहचान कराने में कामयाब नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर युवक की कनपटी पर गोली मारने फिर गमछे से फंदा कसकर हत्या किए जाने के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है।

थाना इंदरगढ़ के मढ़पुरा गांव के पास एक किसान ने अपने खेत में बाजरे की फसल की है। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो दुर्गंध आने पर खेत में जाकर देखा तो वहां एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की कनपटी पर गोली लगने का निशान है जबकि गले में गमछे से बना फंदा कसा था। आशंका है कि हत्यारों ने पहले युवक को गोली मारी और फिर गमछे से गले में फंदा कसकर हत्या कर दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। कहा नहीं जा सकता कि गोली के निशान है या फिर किसी अन्य हथियार के। शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा। फिलहाल पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –संभल : पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता तो दरोगा से भिड़ी महिला, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार