हल्द्वानी: संगठनों ने उपपा नेता जगदीश के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में उपपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश की हत्या से एससी एसटी संघर्ष समिति और अंबेडकर मिशन में आक्रोश है। दलित की हत्या के विरोध में दोनों संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बुद्धपार्क में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में उपपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश की हत्या से एससी एसटी संघर्ष समिति और अंबेडकर मिशन में आक्रोश है। दलित की हत्या के विरोध में दोनों संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

बुद्धपार्क में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार दलित उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक दलित युवा कार्यकर्ता जगदीश की हत्या इस बात की पुष्टि करती है।

उन्होंने मांग की कि हत्या के आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुवाअजा देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पहले से सूचना देने के बाद भी सुरक्षा नहीं देने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

राज्य में अनुसूचित जाति के संरक्षण के बने कानूनों का सही से पालन करने की भी मांग की गई। इस दौरान जीआर टम्टा, बीएल आर्या, सुंदर लाल, एडवोकेट गंगा प्रसाद, विनोद कुमार, किशोरी लाल, यशपाल आर्य, ताहिर हुसैन, मनोज कुमार, जीवन लाल, सूरज प्रकाश, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार