बरेली: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, पहुचीं एसएसपी के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शोहदे से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। उसने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे शोहदे के हौसले बुलंद हो गए। वहीं पीड़ित छात्रा का आरेप है कि आरोपी का पिता होमगार्ड है, जिस कारण उस पर पुलिस कार्यवाही करने …

बरेली,अमृत विचार। शोहदे से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। उसने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे शोहदे के हौसले बुलंद हो गए। वहीं पीड़ित छात्रा का आरेप है कि आरोपी का पिता होमगार्ड है, जिस कारण उस पर पुलिस कार्यवाही करने से बच रही है। शोहदे से तंग आकर नाबालिक पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना सीबीगंज में रहने वाली नावालिग छात्रा का आरोप है कि वह इंटर की छात्रा है। जब वह स्कूल जाती है तो रास्ते में उसे गाँव का ही दबंग छछेड़छाड़ करता है।जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई लगा दी। जिस कारण उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। 7 तारीख को वह शिकायत करने गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि।आज महिला अपने पिता के साथ एसएसपी से मिली और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।एसएसपी ने उसे आश्वाशन दिया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: चोरों की करतूत से गिरी थी सियालदह एक्सप्रेस पर पुल की रेलिंग, रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार