हरिद्वार में बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर हरिद्वार जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल होने पर …
हरिद्वार, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर हरिद्वार जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर अनूप, रवि निवासी बोंगला बहादराबाद और अजय निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया। उधर, रुड़की के ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोर गैंग सक्रिय होने को लेकर लोगों को जागरूक करना नारसन ब्लॉक के उप खंड शिक्षा अधिकारी को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने बच्चा चोर गैंग की झूठी खबर और अफवाह फैलाने के आरोप में उप खंड शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
