Kanpur Suicide: जेल जाने के डर से युवक ने लगाई फांसी, कोर्ट से नोटिस आने के बाद था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर के आउटर क्षेत्र चौबेपुर के घिन्नी पुरवा गांव में जेल जाने के डर से एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। शुक्रवार की सुबह गांव में पेड़ पर फंदे से शव लटका हुआ मिला। युवक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद से …

कानपुर, अमृत विचार। शहर के आउटर क्षेत्र चौबेपुर के घिन्नी पुरवा गांव में जेल जाने के डर से एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। शुक्रवार की सुबह गांव में पेड़ पर फंदे से शव लटका हुआ मिला। युवक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद से ही वह परेशान था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी रमेश दूधिया के तीन पुत्रो में मझिला सुधीर की पत्नी सीमा ने 1 वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी इस मामले में मायके पक्ष की तरफ से सुधीर और उसके घर वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह पहले मामले में न्यायालय में हाजिर होने के लिए सुधीर को नोटिस मिला था। जिसमें शनिवार को सुधीर को न्यायालय में हाजिर होना था। शुक्रवार सुबह जब घरवाले उठे तो कमरे में सुधीर का शव फंदे से लटक रहा था।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा कर विधिक कार्रवाई के लिए भेजा है। स्वजन ने बताया कि सुधीर जेल जाने को लेकर डरा हुआ था इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुधीर इधर नोटिस मिलने के बाद से काफी परेशान था। उसने अपनी बाइक भी बेच दी थी।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: बैंक के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार