रामपुर: मिलक में चार गोवंशो के शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मिलक में चार निराश्रित गोवंशों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों की टीम गठित कर गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया लेकिन, गोवंशों के मौत की वजह सामने नहीं आई। डाक्टरों की टीम ने बिसरों को संरक्षित कर विष या रसायन के परीक्षण के …

रामपुर, अमृत विचार। मिलक में चार निराश्रित गोवंशों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से हड़कंप मच गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों की टीम गठित कर गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया लेकिन, गोवंशों के मौत की वजह सामने नहीं आई। डाक्टरों की टीम ने बिसरों को संरक्षित कर विष या रसायन के परीक्षण के लिए फारेंसिक प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजा है। इसके अलावा मृत पशुओं के संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

तिरहा गांव में कुछ दूरी पर चारों गोवंश मृत अवस्था में पड़े थे इनमें तीन नर और एक मादा गोवंश थे। डा. अमित कुमार तोमर ने बताया कि मृत गोवंशों को ग्रामीणों की मदद से तालाब किनारे ले जाया गया और डाक्टरों की टीम ने गोवंशों का पोस्टमार्टम किया। लेकिन, मौत की वजह समझ नहीं आई और गोवंशों का बिसरा जांच के लिए मुरादाबाद प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल उप मुख्य चिकित्साधिकारी मिलक डा. अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में गोवंशो की मौत की वजह सामने नहीं आई है जिसके चलते चारों गोवंशों का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बताया कि मिलक के तिरहा गांव के प्रधान ने रठौंडा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें बताया और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ब्रजवीर सिंह ने डाक्टरों की टीम गठित की और शाम तक चारों गोवंशों का पोस्टमार्टम हुआ।

लेकिन मौत की वजह सामने नहीं आई। गोवंशों का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में उपमुख्य चिकित्साधिकारी मिलक डा. अशोक कुमार की अध्यक्षता में पशु चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार तोमर एवं पशु चिकित्साधिकारी धमोरा डा. जोश कुमार शामिल थे। चारों गोवंशों की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है।

किसी भी गोवंश में लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। चारों मृत गोवंश का शव विच्छेदन करके बिसरों को संरक्षित कर लिया गया है। संरक्षित बिसरों को परीक्षण के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजा जायेगा। मृत पशुओं के संबंध में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है—डा. ब्रजवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।

संबंधित समाचार