मुरादाबाद : तमंचा दिखाकर दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में पीतल नगरी बस अड्डे के पास तमंचे के बल पर दुकानदारों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे एक युवक को भीड़ की मददगार से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में पीतल नगरी बस अड्डे के पास तमंचे के बल पर दुकानदारों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे एक युवक को भीड़ की मददगार से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।

ट्रैफिक पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार को वह पीतलनगरी बस अड्डे के पास तैनात थे। तभी पता चला कि एक युवक तमंचा दिखाकर दुकानदारों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। युवक की करतूत से दुकानदार भड़क गए। एकजुट होकर वह युवक की पिटाई करने लगे। तब तक मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने भी युवक पर हाथ साफ किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ के चंगुल से युवक को मुक्त कराते हुए पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान मझोला थाना क्षेत्र में टीचर कालोनी मीना नगर निवासी नसीम पुत्र कलुआ के रूप में हुई। आरोपी युवक को तमंचे के साथ कटघर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : World Suicide Prevention Day : उम्मीद जगाकर लोगों को आत्महत्या करने से बचाएं, जानिए इस साल की थीम

संबंधित समाचार