फर्जी गेमिंग एप के प्रोमोटरों पर छापे में ईडी ने सात करोड़ से अधिक की नकदी की जब्त
नई दिल्ली/कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि एजेंसी ने धन शोधन जांच के तहत कथित फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप के प्रमोटरों के खिलाफ कोलकाता में की गई छापेमारी में सात करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। केंद्रीय एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि गेमिंग एप ‘ई-नग्गेट्स’ और इसके प्रोमोटर …
नई दिल्ली/कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि एजेंसी ने धन शोधन जांच के तहत कथित फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप के प्रमोटरों के खिलाफ कोलकाता में की गई छापेमारी में सात करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। केंद्रीय एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि गेमिंग एप ‘ई-नग्गेट्स’ और इसके प्रोमोटर आमिर खान के आधा दर्जन से ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। ईडी ने बताया, परिसरों से अब तक सात करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की गयी है।
बरामद नकदी की गिनती अब भी जारी है। कोलकाता पुलिस ने फरवरी 2021 में कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, और इसी से धन शोधन का मामला सामने आया है । एजेंसी इस बात की जांच कर रहा है कि इस ऐप और इसके प्रोमोटरों का संपर्क कहीं चीन के नियंत्रण वाले ऐप से तो नहीं है ।
ये भी पढ़ें- एक्टर मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने किए गणपति बप्पा के दर्शन, मांगी खुशहाली की दुआएं
