हल्द्वानी: पीलीकोठी की रामलीला है खास, लगातार पांचवी बार कमेटी के अध्यक्ष बने विशंभर कांडपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दशक से भगवान श्रीराम की पावन गाथा का शानदार मंचन करने वाली पीलीकोठी क्षेत्र की रामलीला इलाके में एक अलग पहचान रखती है। यहां समर्पित कलाकारों की मौजूदगी में होने वाले रामलीला मंचन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शनिवार को लक्ष्मी विष्णु मंदिर प्रांगण में आदर्श श्रीरामलीला …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दशक से भगवान श्रीराम की पावन गाथा का शानदार मंचन करने वाली पीलीकोठी क्षेत्र की रामलीला इलाके में एक अलग पहचान रखती है। यहां समर्पित कलाकारों की मौजूदगी में होने वाले रामलीला मंचन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

शनिवार को लक्ष्मी विष्णु मंदिर प्रांगण में आदर्श श्रीरामलीला कमेटी से जुड़े सदस्य एकजुट हुए। श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लगातार पांचवी बार विशंभर कांडपाल को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा प्रेम बिष्ट उपाध्यक्ष , उमेश चंद्र जोशी महामंत्री, राजेंद्र सिंह भैसौड़ा सचिव, मुकेश बिष्ट उप सचिव, देवेंद्र सिंह बिष्ट संगठन मंत्री, जगदीश मेहरा ,रणजीत बिष्ट कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह बिष्ट आय-व्यय निरीक्षक, पान सिंह रौतेला मेला प्रबंधक, हरेंद्र बिष्ट मेला इंचार्ज, पुष्पित टंडन, अभय बिष्ट मंच निर्देशक, हरीश कनवाल मीडिया प्रभारी चुने गए। मोहन चंद्र मेलकानी, अमन वर्मा, पवन गुप्ता, शिवराज सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा बिष्ट ,अलका जीना, भावना पंत, मंजू स्वरूप कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। संरक्षक मंडल में क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सिंह बिष्ट , शांति मेहता ,चंदन सिंह बिष्ट , खेमानंद बृजवासी ,संदीप भैसौड़ा चुने गए।

कमेटी अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने बताया कि पीलीकोठी में श्रीरामलीला का मंचन के लिए तालीम का शुभारंभ कर दिया गया है। धर्मप्रेमी जनों से आग्रह है कि अपनी रुचि अनुसार पात्रों के अभिनय हेतु तालीम स्थल पर संपर्क कर श्रीरामकाज में अपना सहयोग दें।

संबंधित समाचार