गदरपुर: होमगार्ड पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
गदरपुर, अमृत विचार। ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एपीसी होमगार्ड निर्मल सिंह पर दो लोगों ने आपसी विवाद में हलमा कर दिया। निर्मल सिंह को …
गदरपुर, अमृत विचार। ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एपीसी होमगार्ड निर्मल सिंह पर दो लोगों ने आपसी विवाद में हलमा कर दिया। निर्मल सिंह को उपचार के लिए गदरपुर अस्पताल लाया गया।
गंभीर चोट होने पर रुद्रपुर उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया। उनके पिता प्रीतम सिंह ग्राम रामचन्द्रपुर निवासी का आरोप है कि जब वह थाने में तहरीर देने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पुलिस ने गनराज सिंह व दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी बैरखेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोप है कि पुलिस ने एक हमलावर मनराज सिंह को घटना के दिन हवालात में डाला। लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। मामले की जांच एसआई गौरव को सौंपी गयी है।
