खटीमा: अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, शतरंज में डीएसबी नैनीताल ने हल्द्वानी को हराया
खटीमा, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड सभागार में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. संदीप शर्मा ने किया। टीम इवेंट में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेता रही। वहीं व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. संदीप …
खटीमा, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड सभागार में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. संदीप शर्मा ने किया। टीम इवेंट में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेता रही। वहीं व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।
शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. संदीप शर्मा द्वारा शतरंज की बिसात पर चली गई चालों से किया गया। प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सात महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
टीम इवेंट के सेमीफाइनल में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने महाविद्यालय रुद्रपुर और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने आईएमटी काशीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को हराकर जीत हासिल की। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में रुद्रपुर महाविद्यालय के राहुल ने सितारगंज महाविद्यालय के विनय सिंह को, खटीमा महाविद्यालय के हिमांशु ने हल्द्वानी महाविद्यालय के दिव्यांश को, आईएमटी काशीपुर के आशीष जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल के सुमित अधिकारी को और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के सचिन ने शहीद भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर के रोहित को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में कांता बल्लभ जोशी, मनी देव भारद्वाज, गौरव जोशी और धीरज बिष्ट रहे। प्रतियोगिता के अन्य मैच रविवार को खेले जाएंगे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डा. राजीव रतन, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डा. सुभाष वर्मा, प्राचार्य सितारगंज डा. एनएस बनकोटी, डा. आरसी पुरोहित, खेल प्रभारी डा. केके मिश्रा, बीएन पांडे, प्रमोद कांडपाल, विपिन चंद्र भट्ट, अंजना चंदोला, प्रशांत जोशी, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ रेखा देव आदि उपस्थित रहे।
