काशीपुर: चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शनिवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कुंडा थाने में खुलासा करते हुए बताया कि सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।

शनिवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कुंडा थाने में खुलासा करते हुए बताया कि सूर्या चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। हरियावाला चौराहे के पास मंडी चौकी की तरफ से आ रहे एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया। जिस पर सवार तीन युवक सवार थे। वह बाइक के कागज भी नहीं दिखा पाए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ सख्ती से पूछताछ करने पर बाइक को कुछ दिन पहले केवीआर अस्पताल से चोरी करना बताया।

तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने अलग-अलग जगहों से चोरी की गई चार बाइकों को छुपाकर रखी ठाकुरद्वारा रोड नैनी फैक्ट्री के पीछे तुमड़िया नदी के पास झाड़ियों में से बरामद की गई है।

पांच में से तीन हीरो, एक-एक होंडा और एक बजाज कंपनी की है। आरोपियों ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी रामूवाला गणेश थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, योगराज निवासी ग्राम रामा कॉलोनी गढ़ीनेगी थाना कुंडा, रवि कुमार निवासी दुलीचंदपुर थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी एसआई मनोहर चंद,गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, हरीश प्रसाद, सुमित कुमार, सत्येंद्र पाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार