मूसेवाला हत्याकांड मामले में शूटर दीपक मुंडी समेत तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़। देश-विदेश में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों के साथ भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज इसकी जानकारी दी। शूटर दीपक मुंडी के साथ कपिल पंडित तथा राजिंदर को पश्चिम बंगाल की नेपाल से लगती सीमा के …
चंडीगढ़। देश-विदेश में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों के साथ भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज इसकी जानकारी दी। शूटर दीपक मुंडी के साथ कपिल पंडित तथा राजिंदर को पश्चिम बंगाल की नेपाल से लगती सीमा के आसपास से काबू किया।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ,दिल्ली पुलिस के साझा आपरेशन के तहत इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें पंजाब ला रही है। ज्ञातव्य है कि सिद्धू मूसेवाला की गत 29 मई को जवाहरके गांव में उस समय घेर कर अत्याधुनिक हथियारों से मारा गया जब वह अपने अंगरक्षकों को घर छोड़कर निकट के गांव अपनी बीमार मौसी का हालचाल जानने थार जीप से अपने दो दोस्तोें के साथ जा रहे थे।
उनकी रेकी करने वाले लारेंस तथा गैंगस्टर गोल्डी बराड के गुर्गों ने सिद्धू के अकेले जाने की सूचना कनाडा में दी और सभी शूटरों ने दो गाड़ियों से रास्ते में घेर कर अंधाधुंध गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया जिससे युवा गायक की मौके पर मौत हो गयी तथा उनके साथ थार में सवार दोनोें साथी घायल हो गये थे। उसके बाद तीन शूटर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किये गये तथा दो शूटराें को अमृतसर जिले के भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप के एक गांव के बाहर जर्जर एक मकान में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। छठे शूटर को अब गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत, अन्य एक घायल
