अल्मोड़ा: जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में एकजुट हुए वैज्ञानिक, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर किया मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व में हो रहा जलवायु परिवर्तन भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देश आपदाओं का देश झेल रहे हैं। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। उत्तराखंड में ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व में हो रहा जलवायु परिवर्तन भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देश आपदाओं का देश झेल रहे हैं। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। उत्तराखंड में ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे नुकसान के लिए शीघ्र मंत्रीमंडल से ग्लेशियल सेडीमेंटेशन के बारे में भी चर्चा की जाएगी।

कोसी कटारमल स्थित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान के स्थापना दिवस मौके पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान माला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा विकास से संबधित कोई भी कार्य बिना सामाजिक भागीदारी के कर पाना संभव नहीं है। इसलिए हमें जनता की सहभागिता से ही कार्य करने होंगे। उन्होंने वनाग्नि को जल स्रोतों के क्षरण हेतु जिम्मेदार बताया तथा कहा कि हमें इस पर नियंत्रण करने के प्रयास करने होंगे।

व्याख्यान माला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पीआरएल अहमदाबाद के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन जुयाल ने पिछले दिनों पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ और उत्तराखंड में हो प्राकृतिक आपदाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से हो रहे प्रभाव बहुत चिंता का विषय हैं। इस दौरान उन्होंने हिमनद स्वास्थ्य के पर्यवेक्षण, प्रचलित जलवायु और तापक्रम वृद्धि की प्रवृतियों, ब्लैक कार्बन, हिमालय में हो रहे भूस्खलन, पैराग्लेशियल जोन और फ्लैश फ्लड, आवर्ती भूकंपीयता, वर्षा और बर्फ आधारित जलस्रोत, जलविद्युत परियोजनाओं, कृषि उत्पादकता सहित कई मुद्दों पर विस्तार से वर्णन किया। अध्यक्षीय भाषण में सांसद अजय टम्टा ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा देश, समाज और मानव कल्याण के लिए जो कार्य किए। हमें उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है। संस्थान के निदेशक सुनील नौटियाल ने इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रो. एएन पुरोहित, एनएस भंडारी, शेखर पाठक, हेम पांडे, आरबीएस रावत, डा. ललित पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जफर कुरैशी, एसएस सामंत, मलि मजहर सुल्तान, सुशील बहुगुणा, बीएस कोटिया, ललित तिवारी, अनिल बिष्ट, एसपी सती, गजेंद्र पाठक, राजीव समेत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार