पुंछ में घुसपैठिए को सेना ने मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को घुसपैठ कर रहे एक व्यक्ति को सेना ने मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सर्तक सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को पुंछ जिले के एलओसी के कीरी सेक्टर में मार गिराया। सूत्रों ने कहा, “आज सुबह 5.50 …

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को घुसपैठ कर रहे एक व्यक्ति को सेना ने मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सर्तक सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को पुंछ जिले के एलओसी के कीरी सेक्टर में मार गिराया।

सूत्रों ने कहा, “आज सुबह 5.50 बजे सर्तक सैनिकों को कीरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में कुछ घुसपैठियों के प्रवेश करने को लेकर चुनौती मिली थी। उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान गोलाबारी में एक घुसपैठिया मारा गया है जिसके पास से एक एके -47 राइफल और गोला बारूद बरामद किया गया।” सूत्रों ने कहा, “क्षेत्र में घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।”

संबंधित समाचार