हल्द्वानी: पदोन्नति और बैकलॉग के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण की मांग, मुखर हुए संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ का मंडल स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था, रोस्टर का निर्धारण, निजीकरण में आरक्षण की व्यवस्था और एक से 15 नवंबर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ का मंडल स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था, रोस्टर का निर्धारण, निजीकरण में आरक्षण की व्यवस्था और एक से 15 नवंबर के बीच प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन कराए जाने पर चर्चा की।

इस मौके पर अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष मटन लाल, डॉ. आंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जीआर टम्टा, अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के जिलाध्यक्ष हरकेश सिंह भारती आदि रहे। संचालन आशु पंडालिया ने किया।

संबंधित समाचार