काशीपुर में जिला कोर्ट की स्थापना होनी चाहिए: न्यायमूर्ति राजेश टंडन
काशीपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन की ओर से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन, बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, ताजबर अब्बास नकवी, सनत कुमार पैगिया, भास्कर …
काशीपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन की ओर से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन, बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, ताजबर अब्बास नकवी, सनत कुमार पैगिया, भास्कर त्यागी, राम कुंवर चौहान, रहमत अली खान, धर्मेंद्र, अमन राणा, नीरू उपाध्याय पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कहा कि काशीपुर में शीघ्र जिला कोर्ट की स्थापना भी होनी चाहिए। बार एसोसिएशन पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम से सुशोभित करें। पंत ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं को ट्रेनिंग देने का कार्य भी सीनियर अधिवक्ताओं को करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर वह भी ट्रेनिंग देने के लिए हमेशा हाजिर रहेंगे।
अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बताए हुए रास्ते पर का अनुसरण सबको करना चाहिए। साथ ही उनके हृदय में जो काशीपुर जिला बनाने की इच्छा थी, वह आज राज राजनीतिक दलों को पूरी करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ अधिवक्ता केएन पंत, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्टेनो मनीष पंत को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व बार एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, ताजबर अब्बास नकवी, सनत कुमार पैगिया, भास्कर त्यागी, रामकुंवर चौहान आदि मौजूद रहे।
