फार्मा कंपनी में आग लगने से आठ महिला कर्मचारी झुलसे
पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के ओडियाम्पेट में एक निजी फार्मास्युटिकल कंपनी की फैक्टरी में ड्रायर मशीन में विस्फोट के बाद दवाओं में आग लगने से आठ महिला कर्मचारी झुलस गयीं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी में कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे। अन्य कर्मचारी बाहर चाय पीने गए थे। उन्होंने बताया कि …
पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के ओडियाम्पेट में एक निजी फार्मास्युटिकल कंपनी की फैक्टरी में ड्रायर मशीन में विस्फोट के बाद दवाओं में आग लगने से आठ महिला कर्मचारी झुलस गयीं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय फैक्टरी में कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे।
अन्य कर्मचारी बाहर चाय पीने गए थे। उन्होंने बताया कि विलियनुर से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी है।। घटना में झुलसी कर्मचारियों की पहचान रामलक्ष्मी, शांति, कामाची, मेरी, सत्या, आदिलक्ष्मी, राजलक्ष्मी और मल्लिका के रूप में हुई है और उन्हें पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से झुलसी शांति और रामलक्ष्मी को यहां के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 100 किलोग्राम से अधिक दवाओं में आग लग गयी। विलियनुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
