पीलीभीत: ज्ञानवापी मस्जिद के फैसले को लेकर रहा अलर्ट, पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ज्ञानवापी मस्जिद के फैसले को लेकर शासन स्तर से अलर्ट किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई। अफसर खुद सड़कों पर निकले और भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संभ्रांत नागरिकों से रुबरु हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती रही। सोमवार को …

पीलीभीत, अमृत विचार। ज्ञानवापी मस्जिद के फैसले को लेकर शासन स्तर से अलर्ट किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई। अफसर खुद सड़कों पर निकले और भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संभ्रांत नागरिकों से रुबरु हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती रही। सोमवार को सुबह से ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।

जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सुनील दत्त भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकले। फ्लैग मार्च कर सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं, आमजन के साथ संवाद स्थापित किया। उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था और समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त का अहसास कराया गया। लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई और सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर और दरोगा जांच में घिरे

 

संबंधित समाचार