Video: अरविंद केजरीवाल को ऑटो में बैठने पर गुजरात पुलिस से नोंकझोंक, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने सोमवार को अहमदाबाद के एक ऑटो रिक्शा चालक के भोजन के निमंत्रण को स्वीकार किया और रात आठ बजे का समय फिक्स किया था। लेकिन गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में बैठकर जाने …

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने सोमवार को अहमदाबाद के एक ऑटो रिक्शा चालक के भोजन के निमंत्रण को स्वीकार किया और रात आठ बजे का समय फिक्स किया था। लेकिन गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में बैठकर जाने से रोक दिया।

सीएम केजरीवाल ने पुलिस से कहा कि ‘क्या सुरक्षा देंगे आप, मुझे सुरक्षा नहीं दे पाने की बात करना अपने आप में आपके लिए धब्बा है, आपको शर्म आनी चाहिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी कहते हैं कि सर ये प्रोटोकॉल है।

इसपर सीएम कहा कि हमें आपका प्रोटोकॉल और आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। आप मुझे जनता में जाने से नहीं रोक सकते हैं। मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। आप मुझे जबरदस्ती सुरक्षा नहीं दे सकते हैं। आप मुझको गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

बीजेपी डर रही है- सिसोदिया
पुलिस द्वारा रोके जाने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जनता के नेता को जनता के बीच जाने से रोक रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के जनता के बीच जाने से बीजेपी डर रही है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें ‘कलाकार’ करार दिया।

बता दें कि चालकों से संवाद के दौरान ऑटो ड्राइवर विक्रम ललतानी ने केजरीवाल से कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने सोशल मीडिया पर आपका एक वीडियो देखा था, जिसमें आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर डिनर करने गए थे। क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे?

इस पर केजरीवाल ने हामी भरी और कहा कि पंजाब में ऑटो वाले मुझसे प्यार करते हैं और यहां भी। आप आठ बजे मेरे होटल आइए हम आपके साथ आपके घर ऑटो से चलेंगे। इस दौरान लालतानी ने खुशी से सिर हिलाया। लेकिन सुरक्षा कारणों से गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को ऑटो में बैठ कर जाने की इजाजत नहीं दी है।

ऑटो ड्राइवर के घर डिनर पर पहुंचे केजरीवाल
हालांकि, पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल साथी नेताओं के साथ ऑटो ड्राइवर के घर डिनर पर पहुंचे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट भी किया गया। जिसमें कहा कि बीजेपी लाख कोशिश करे लेकिन हम रुकने वालों में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने तोड़ा गठबंधन

संबंधित समाचार