पीलीभीत: बच्चा चोर समझकर किया हमला, एसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बच्चा चोर का शोर पुलिस के तमाम अलर्ट के बाद भी नहीं रुक सका है। खुराफाती तत्व लगातार हरकत करते हुए बेगुनाहो पर हमलावर हो रहे हैं। अब बीमार बच्चे को ले जा रहे परिवार पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बचाते हुए अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने हमलावरों पर …

पीलीभीत, अमृत विचार बच्चा चोर का शोर पुलिस के तमाम अलर्ट के बाद भी नहीं रुक सका है। खुराफाती तत्व लगातार हरकत करते हुए बेगुनाहो पर हमलावर हो रहे हैं। अब बीमार बच्चे को ले जा रहे परिवार पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बचाते हुए अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने हमलावरों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

घटना सोमवार देर रात की है। एक परिवार अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने ले जा रहा था। इस बीच कोतवाली क्षेत्र में पहुंचते ही कुछ खुराफातियों ने परिवार को रोक लिया। उन्हें बच्चा चोर बताते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित ने अपनी बात कहने का प्रायास किया, लेकिन नहीं सुनी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिवार को बचाया। सभी को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

लगातार इस तरह के मामले सामने आने पर एसपी  भी सख्त हुए। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी खुराफाती नहीं मान रहे। पीड़ित परिवार को अस्पताल भिजवाया गया है। खुराफातियों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सीबीआई टीम ने शहर में मारा छापा, दो लोगों को पकड़ा 

संबंधित समाचार