संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। बुलंदशहर से देर रात घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के लगते ही दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता …

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। बुलंदशहर से देर रात घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के लगते ही दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी 30 वर्षीय बंटी सोमवार को अपने पिता रमेश चंद्र को बाइक से अनूपशहर के गांव सिरोरे रिश्तेदारी में गया था। रिश्तेदारों से मिलकर देर रात को वह घर को वापस आ रहे थे। बंटी बाइक लेकर जैसे ही बबराला अनूपशहर मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डंडा के पास पहुंचा। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पिता पुत्र उछलकर सड़क के किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। सड़क के किनारे घायलों को पड़ा देखकर चालकों ने वाहनों को रोकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकिस्तक ने बंटी को मृत घोषित कर दिया और पिता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर पहुंचे और मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, ट्यूबेल मालिक को लाठी-डंडों से पीटा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता