बरेली: आईएमए चुनाव को लेकर नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापस, फाइनल सूची जारी
बरेली, अमृत विचार। आईएमए बरेली चुनाव समिति की मंगलवार शाम बैठक हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डा. विमल कुमार भारद्वाज आईएमए अध्यक्ष, डा. सत्येंद्र सिंह और डा. मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन वापसी पत्रों की समीक्षा के बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की। चुनाव अधिकारी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि नामांकन …
बरेली, अमृत विचार। आईएमए बरेली चुनाव समिति की मंगलवार शाम बैठक हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डा. विमल कुमार भारद्वाज आईएमए अध्यक्ष, डा. सत्येंद्र सिंह और डा. मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन वापसी पत्रों की समीक्षा के बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की।
चुनाव अधिकारी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में डा. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने उपाध्यक्ष पद से, डा. निकुंज गोयल ने कोषाध्यक्ष पद से, डा. मोहम्मद तबरेज आलम ने मेंबर हॉस्पिटल एडवाइजरी पद से अपने-अपने नामांकन वापस लिए हैं, जबकि पीआरओ पद से डा. अनुजा सिंह, डा. हर्ष दीप साहनी, डा. हिमांशु अग्रवाल और मेंबर स्टेट कौंसिल के पद से डा. लतिका अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता और डा. मनोज कुमार अग्रवाल (एमडी) ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
ये उम्मीदवार इन पदों पर मैदान में डटे
अब अध्यक्ष पद के लिए दो डाक्टर, डा. डीपी गंगवार और डा. राजीव गोयल, उपाध्यक्ष पद के लिए चार डाक्टरों में डा. लतिका अग्रवाल, डा. मनोज कुमार अग्रवाल (एमडी), डा. एमएम अग्रवाल और डा. विपुल कुमार(प्लास्टिक सर्जन) और पीआरओ पद के लिए दो चिकित्सक डा. मोहम्मद तबरेज आलम एवं डा. निकुंज गोयल मैदान में हैं, जबकि सचिव पद के लिए डा. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष पद के लिए डा. सचिन अग्रवाल, मेंबर हॉस्पिटल एडवाइजरी समिति के लिए डा. रतन पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सेंट्रल कौंसिल के दो पदों पर केवल एक नामांकन पत्र डा. जीडी कटियार का है, जो कि निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव समिति अब 18 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पीआरओ के पद के लिए विधिवत चुनाव करवाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: हिंदी दिवस पर 21 सितंबर तक किया जाएगा राजभाषा सप्ताह समारोह का आयोजन, जानें क्या होगा खास
