रायबरेली: अवैध प्लाटिंग से बिगड़ रहा गांव और शहर का नक्शा, जिम्मेदार मौन
रायबरेली। जनपद में अवैध प्लाटिंग का खेल प्रापर्टी डीलरों द्वारा बेखौफ होकर खेला जा रहा है। इस खेल में सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी भू माफियाओ को संरक्षण देते हैं। अधिकारियों के मिल रहे संरक्षण के कारण भू माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को भी निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व अमावा ब्लाक के …
रायबरेली। जनपद में अवैध प्लाटिंग का खेल प्रापर्टी डीलरों द्वारा बेखौफ होकर खेला जा रहा है। इस खेल में सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी भू माफियाओ को संरक्षण देते हैं। अधिकारियों के मिल रहे संरक्षण के कारण भू माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
कुछ दिन पूर्व अमावा ब्लाक के डिडौली ग्राम पंचायत में रायबरेली से महाराजगंज सड़क के किनारे लाखो रुपए की बेस्किमती जमीनों को भू माफियाओ द्वारा सरकारी बंजर की जमीन पर कब्जा करके उस पर रास्ता बना दिया गया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से की गई तो मौके पर गए लेखपाल कानूनगो ने जांच कर के भू माफियाओ के खिलाफ हरचंदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। समय गुजरने के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में चला गया तो एक बार फिर भू माफिया सक्रिय हो गये और सरकारी जमीनों पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया।
इनके द्वारा सरकारी नियमो को धता बताकर खेत खलिहान की जमीनों को भी आवासीय प्लाट के रूप में खरीददारी व बिक्री हो रही है। हालात यह है कि शहर के आसपास इलाकों में रोज कहीं ना कहीं कालोनी का नक्शा खींचा जा रहा है। नगर पालिका परिषद सहित अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है।
भू माफिया रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारटी (रेरा) को दरकिनार कर प्लाट बेच रहे है। अवैध निर्माण की वजह से शहर का सुनियोजित विकास नहीं हो पा रहा है। गांव का नक्शा भी बिगड़ रहा है, तो साथ ही लोग भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। अवैध तरीके से कालोनी बसाने वाले भू-माफियाओं ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। वही सरकार को राजस्व की भी हानि अधिकारी पहुंचा रहे हैं जबकि अपनी जेबें भरने में अधिकारी कोई कसर नही छोड़ते है।
भू माफियाओ द्वारा नियमों को ताक में रख खुलेआम लोगों के साथ ठगी कर उनकी आंखों में धूल झोंकने में लगे हैं।लोगो को सारी सुविधाएं मुहैया कराने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को फांसने वाले इन जमीन दलालो को खुली छूट व प्रशासन की चुप्प्पी अनेक सवाल खड़ा कर रहा है।
रफ्तार से चल रहा है यहां प्लाटिंग का कार्य
क्षेत्र के पावर ग्रिड, गाढ़ी खास, शारदा नहर ,अमावा रोड, खोर, कांशी राम कालोनी,धमसी राय का पुरवा, बजरंग नगर, आहियारायपुर, त्रिपुला, नई बस्ती , आईटीआई, रतापुर गांव तुलसी नगर, शिवा जी नगर , बालापुर देवानंदपुर, एकता बिहार के पीछे कल्लू का पुरवा आदि स्थानों पर धड़ल्ले से हो रहा है प्लाटिंग वही उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने कहा है कि जल्द ही इन स्थानों को चिन्हित कर के कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें-अयोध्या में अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों की भरमार, विकास प्राधिकरण की शह पर चल रहा अवैध कारोबार
