अयोध्या: दो माह से बंद पड़ा राजकीय नलकूप, किसान परेशान
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के बड़नपुर दयाल जोत गांव में स्थापित 84 बीजी राजकीय नलकूप मोटर जल जाने के कारण पिछले 2 महीने से बंद है। जिसके कारण किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान है। स्थानीय किसानों का कहना है कि राजकीय नलकूप खराब हो जाने के कारण धान, गन्ना सहित अन्य फसलों की …
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के बड़नपुर दयाल जोत गांव में स्थापित 84 बीजी राजकीय नलकूप मोटर जल जाने के कारण पिछले 2 महीने से बंद है। जिसके कारण किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान है। स्थानीय किसानों का कहना है कि राजकीय नलकूप खराब हो जाने के कारण धान, गन्ना सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
उन्होंने जल्द से जल्द नलकूप चालू करने की मांग की है। गांव के रहने वाले राम तिलक यादव, राम दयाल चौहान, सुनील यादव आदि लादि ग्रामीणों ने बताया कि बीते 10 जुलाई को नलकूप कर्मी विद्युत मोटर को रिपेरिंग के लिए ले गए हैं, दो माह बीतने को है लेकिन अभी तक नलकूप चालू नहीं कराया जा सका है।
यह भी पढ़ें:-संभल: तिलहन मेले में किसानों को सिखाए आय बढ़ाने के गुर, योजनाओं की भी दी गई जानकारी
