फ्रांस के जंगलों में लगी आग, 3,200 हेक्टेयर जमीन जल कर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी विभाग गिरोंडे के जंगलों में सोमवार को लगी आग से अबतक 3,200 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि जलकर खाक हो चुकी है और 840 लोगों को निकासी के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानकारी बुधवार को गिरोंडे के प्रांत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। प्रान्त ने मंगलवार को कहा,“गिरोंडे और …

पेरिस। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी विभाग गिरोंडे के जंगलों में सोमवार को लगी आग से अबतक 3,200 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि जलकर खाक हो चुकी है और 840 लोगों को निकासी के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानकारी बुधवार को गिरोंडे के प्रांत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

प्रान्त ने मंगलवार को कहा,“गिरोंडे और अन्य विभागों के 900 से ज्यादा अग्निशामकों को एकत्रित किया जाएगा, अन्य विभागों से मदद के लिए लोगों का आने के लिए धन्यवाद। आज सुबह दो कैनेडायर, एक डैश (विमान) और तीन वाटर बॉम्बर हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।”

प्रांत ने कहा कि ले पोर्ज और अन्य नगरपालिकाओं से निकासी किए गए लोगों को आपातकालीन आवास प्रदान की जा रही है। उसने कहा कि इस समय किसी प्रकार के निकासी की योजना नहीं है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस गर्मी में शुष्क मौसम और लू के कारण गिरोंडे विभाग की 30,000 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें:- Armenia Azerbaijan War: आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच झड़प में सौ सैनिकों की मौत

संबंधित समाचार