देहरादून: संकल्प दिवस के रूप में भाजपा मनायेगी मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने 17 से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इन …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने 17 से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में जिलों के प्रभारी मंत्री भी भाग लेगें।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस दिन कार्यकर्ताओं ने भाजना संकल्प दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाए जाने की योजना बनाई है। वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के लिए सरकार जुट गई है। उत्तराखंड सशक्त भू-कानून बनाने में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। पुलिस विभाग में नए एडिशनल सब-इंस्पेक्टर के पदों का सृजन किया गया है, इन्हें विवेचना का भी अधिकार होगा। 2025 तक सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जा सके, इसके लिए तमाम कार्यक्रम तय किए गए हैं। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। जितनी भी योजनाएं केंद्र सरकार ने बनाई हैं, उनके लिए एक करीब डेढ़ लाख धन्यवाद पत्र भी बनाए गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने संकल्प दिवस के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 और 22 सितंबर को पीपल के पौधों का वृक्षारोपण होगा। 23 सितंबर को भाजपा द्वारा जल संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 24 सितंबर को भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। 26 सितंबर को टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता टीबी के मरीजों की जानकारियां लेंगे। 29 सितंबर को टीकाकरण केंद्रों पर जाकर बूस्टर डोज के विषय में जानकारियां दी जाएंगी। 30 सितंबर को विविधता में एकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 1 अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को खादी की दुकानों पर खरीदारी के लिए आह्वाहन किया जाएगा।

संबंधित समाचार