चम्पावत: एलटी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने उठाई नियुक्ति की मांग
चम्पावत, अमृत विचार। एलटी के सहायक अध्यापक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। बुधवार को उन्होंने गोरलचौड़ मैदान में बैठक कर अपनी मांगों के समर्थन में नारबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उनका कहना है कि उत्तरखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा अक्टूबर 2020 को …
चम्पावत, अमृत विचार। एलटी के सहायक अध्यापक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। बुधवार को उन्होंने गोरलचौड़ मैदान में बैठक कर अपनी मांगों के समर्थन में नारबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उनका कहना है कि उत्तरखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा अक्टूबर 2020 को सहायक अध्यापक एलटी के लिए 1431 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।
जिसकी परीक्षा आयोग द्वारा आठ अगस्त 2021 को करवाई गई थी। परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसमें 45 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम आयोग द्वारा 31 दिसंबर 2021 को जारी किया गया। परिणाम आने के बाद आयोग ने उपरोक्त पदों का अभिलेख सत्यापन जुलाई 2022 में पूर्व कराया।
कहा है कि इस परीक्षा में कड़ी मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परंतु दो वर्षों के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है।
जिसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों की शिक्षा में पड़ रहा है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं को विद्यालय से नाम कटवाना पड़ रहा है। दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों की दशा इससे भी गंभीर है। ज्ञापन में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक मौनी, अमित कुमार, खिलानंद भट्ट, मोहित पांडेय, सुभाष आर्या आदि शामिल रहे।
