‘4 दिन में मुझे गिरफ्तार करो नहीं तो…’; BJP के ‘स्टिंग वीडियो’ पर सिसोदिया का अल्टीमेटम
नई दिल्ली। दिल्ली में कथित शराब घोटाले में बीजेपी ने एक और स्टिंग वीडियो जारी किया है। बीजेपी का दावा है कि स्टिंग में दिख रहा व्यक्ति घोटाले में आरोपी नंबर 9 अमित अरोड़ा है। बीजेपी ने कहा है कि इस वीडियो से केजरीवाल सरकार की पोल खुल गई है। हालांकि, अमृत विचार इस वीडियो …
नई दिल्ली। दिल्ली में कथित शराब घोटाले में बीजेपी ने एक और स्टिंग वीडियो जारी किया है। बीजेपी का दावा है कि स्टिंग में दिख रहा व्यक्ति घोटाले में आरोपी नंबर 9 अमित अरोड़ा है। बीजेपी ने कहा है कि इस वीडियो से केजरीवाल सरकार की पोल खुल गई है। हालांकि, अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि बीजेपी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दो लोगों को कैसे मिला 10 हजार करोड़ रुपये का धंधा। 10 करोड़ लगाकर कैसे कमाए गए 150 करोड़ रुपये। देखिए, केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले पर एक और सनसनीखेज खुलासा।
दो लोगों को कैसे मिला 10 हजार करोड़ रुपये का धंधा।
10 करोड़ लगाकर कैसे कमाए गए 150 करोड़ रुपये।
देखिए, केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले पर एक और सनसनीखेज खुलासा। pic.twitter.com/5SmFgoI1lm
— BJP (@BJP4India) September 15, 2022
क्या बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ?
इस संबंध में गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।
क्या बोले दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ?
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से स्टिंग में बातें कही गई हैं उससे स्पष्ट है कि केजरीवाल सरकार की एक ही नीति है, हर रस्म निभाएंगे, भ्रष्टाचार की रीति।
Dy. CM @msisodia का BJP को ULTIMATUM !
"CBI-ED जांच से कुछ नहीं मिला तो Sting ले आए।
BJP तुरंत इस Sting को CBI में Submit करें। अगर CBI को उसमें सच्चाई मिले तो 4 दिन में मुझे गिरफ़्तार किया जाए।
नहीं तो माना जाए कि ये PM Office में रची साज़िश है और PM इसके लिए माफ़ी मांगे।" pic.twitter.com/gHNy41xi0w
— AAP (@AamAadmiParty) September 15, 2022
मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया
इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने BJP को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि CBI-ED जांच से कुछ नहीं मिला तो Sting ले आए। BJP तुरंत इस Sting को CBI में Submit करें। अगर CBI को उसमें सच्चाई मिले तो 4 दिन में मुझे अरेस्ट किया जाए। नहीं तो माना जाए कि ये PM Office में रची साजिश है और PM इसके लिए माफी मांगे।
वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है। मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती ज़रूर क़बूल करेगी
पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है। वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं। उसे रोकना चाहते हैं। आप अपना काम करते रहो। https://t.co/KvIdn3lIsd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 15, 2022
ये भी पढ़ें : बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं : लखीमपुर खीरी कांड पर राहुल गांधी का बयान
