उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए जर्जर स्कूलों को तोड़ने और नया प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हरिद्वार, अमृत विचार। बीते रोज चंपावत में स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत का मामला सामना आया था। जिस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जितने भी जर्जर स्कूल हैं उन्हें तोड़ने और नए बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव भेजने के निर्देश …
हरिद्वार, अमृत विचार। बीते रोज चंपावत में स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत का मामला सामना आया था। जिस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जितने भी जर्जर स्कूल हैं उन्हें तोड़ने और नए बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव भेजने के निर्देश समस्त जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
बताते चलें कि बुधवार को चंपावत के पाटी ब्लॉक के मोन कांडा ग्राम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर हो चुके शौचालय की छत ढहने से एक छात्र की मौत हो गई थी। जबकि पांच छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, इंटरवल के समय कुछ बच्चे विद्यालय के जर्जर हो चुके शौचालय के पास खेल रहे थे, तभी शौचालय की जर्जर छत ढहकर बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे छह बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद छत के नीचे से घायल बच्चों को बाहर निकाला जिसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में पांच छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लोहाघाट चिकित्सालय भेज गया।
