16 सितंबर को मौसम का रेड अलर्ट, जिलाधिकारी ने नैनीताल जिले के स्कूलों में घोषित किया अवकाश
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितंबर को जिले से सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। बताते चलें कि मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 16 सितंबर को जिले से सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
बताते चलें कि मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की वजह से अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
ऐसे में 15 व 16 सितंबर के लिए आरेंज अलर्ट व 17 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन दिनों में वैसे तो उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह जारी की गई है। लोगों से नदी-नालों के करीब न जाने और आवागमन में सावधानी बरनते को कहा गया है।
