काशीपुर: दहेज के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी ललिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 साल पूर्व उसका विवाह सुरेश कुमार के …
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी ललिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 साल पूर्व उसका विवाह सुरेश कुमार के साथ हुआ था।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। 5 जुलाई को उसके देवर व सास ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसके पति सुरेश कुमार ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुरेश कुमार, देवर, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
