रुद्रपुर: लापरवाही से वाहन चलाने में चालक पर केस
रुद्रपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में दादी व पोती के मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक पर पीछे से तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप है। मूल रूप से मुसेला उमरसर, शाहजहांपुर, यूपी हाल दूधियानगर निवासी पप्पू ने पुलिस को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में दादी व पोती के मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक पर पीछे से तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप है।
मूल रूप से मुसेला उमरसर, शाहजहांपुर, यूपी हाल दूधियानगर निवासी पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 सितंबर 2022 को दोपहर 3 बजे वह अपनी मां मुन्नी देवी और पुत्री सोनी के साथ बाइक से शिमला पिस्तौर से रुद्रपुर आ रहा था।
तभी पीछे से तेज व लापरवाही से आ रहे ट्रक के बहेड़ी निवासी चालक दलविंदर सिंह ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां व पुत्री की मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
