ऋषिकेष: एक साल से फरार चले रहे एटीएम चोर रोहतक से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेष, अमृत विचार। श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक साल पहले एटीएम के जरिए ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। कोतवाली ऋषिकेश में पिछले साल तीन सितंबर को रामचंद्र यादव निवासी भल्ला फार्म …

ऋषिकेष, अमृत विचार। श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक साल पहले एटीएम के जरिए ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

कोतवाली ऋषिकेश में पिछले साल तीन सितंबर को रामचंद्र यादव निवासी भल्ला फार्म गली नंबर दो श्यामपुर ने शिकायत पत्र देकर बताया क‍ि 25 अगस्त 2021 को किसी अज्ञात ने उनकी एटीएम से नकदी निकाला है। जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में संदीप पुत्र वेद पाल निवासी सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली व विनोद कुमार पुत्र रणधीर कुमार निवासी मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में एक अन्य आरोपी सुरेंद्र पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मलहमा थाना महम रोहतक हरियाणा का भी नाम सामने आया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरेंद्र पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र अपने गांव बलहमा रोहतक आया हुआ है। जिसके बाद चौकी प्रभारी श्यामपुर आदित्य ने टीम के साथ सुरेंद्र पुत्र कर्मवीर को बलहमा थाना महम जिला रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार