सितारगंज: 5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, बड़ी कामयाबी हासिल की। सिडकुल पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे, “नशा मुक्त जनपद” अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल …

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, बड़ी कामयाबी हासिल की। सिडकुल पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे, “नशा मुक्त जनपद” अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में सिडकुल चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पहाड़ी उकरौली में धर्म कांटे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को धर दबोचा। पुलिस के द्वारा पूछताछ किए जाने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी, अर्जुन नगन्याल, कपिल कुमार शामिल थे।

संबंधित समाचार