डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला, कहा- सपा, बसपा, कांग्रेस का भविष्य खत्म, 25 साल तक सत्ता में रहेगी भाजपा
सुल्तानपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को दावा किया कि प्रदेश में विपपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है, ऐसे में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा 25 साल तक सत्ता में रहेगी। केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस …
सुल्तानपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को दावा किया कि प्रदेश में विपपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है, ऐसे में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा 25 साल तक सत्ता में रहेगी। केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य समाप्त होने की वजह इन दलों का भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ये तीनों दल भ्रष्टाचार के जनक हैं। जनता ने इनके भ्रष्टाचार से तंग आकर ही इनके भविष्य पर ताला डाल दिया है। उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में हो रही कार्रवाई को सही बताते हुए कहा, “विरोधी तिलमिलाते रहें, सरकार भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगी। हम भ्रष्टाचार व गरीबी से मुक्त भारत बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में पार्टी कार्यालय, मंदिर के समान होता है और उस मंदिर का भगवान कार्यकर्ता है। इन्ही समर्पित कार्यकर्ताओं के संगठन की बदौलत ही भाजपा सरकार में है।
यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कहा- अब अखिलेश का कोई भविष्य नहीं
