रुद्रपुर: ससुराल आए युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुंबई से खेड़ा स्थित ससुराल आया युवक संदिग्ध हालातों में तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुंबई से खेड़ा स्थित ससुराल आया युवक संदिग्ध हालातों में तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शेख तकी उर्फ मुन्नू चार पांच दिन पूर्व अपनी रुद्रपुर स्थित खेड़ा के वार्ड 19 में ससुराल आया था। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह संदिग्ध परिस्थितयों में तीन मंजिला मकान की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे उपचार को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आ गये। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्य अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चौकी प्रभारी अंबी राम आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं मृतक के परिजन भी मुंबई से पहुंचने वाले हैं।

संबंधित समाचार