लखनऊ: श्यामा अस्पताल के संचालन पर रोक, दो हॉस्पिटलों को जारी हुआ नोटिस
लखनऊ। बीकेटी के मिश्रपुर स्थित श्यामा अस्पताल के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया। निजी अस्पताल संचालक की मनमानी पर विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं, गुडंबा स्थित कृष्णा अस्पताल और न्यू पब्लिक हास्पिटल को नोटिस जारी किया है। बता दें कि 12 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने बीकेटी के मिश्रपुर स्थित श्यामा …
लखनऊ। बीकेटी के मिश्रपुर स्थित श्यामा अस्पताल के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया। निजी अस्पताल संचालक की मनमानी पर विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं, गुडंबा स्थित कृष्णा अस्पताल और न्यू पब्लिक हास्पिटल को नोटिस जारी किया है।
बता दें कि 12 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने बीकेटी के मिश्रपुर स्थित श्यामा अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां कई अनयिमतताएं मिलीं थी। जिसके बाद विभाग ने नोटिस देकर अस्पताल संचालक से जवाब मांगा था और नए मरीजों की भर्ती न करने के निर्देश दिए थे।
लेकिन, अस्पताल अपनी मनमानी जारी रखते हुए मरीजों को भर्ती करता रहा। अस्पताल प्रबंधन मनमानी पर उतारू रह। विभाग ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर जवाब-तलब किया। इसके बाद अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके चौधरी के मुताबिक नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। लिहाजा अस्पताल का पंजीकरण तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।
बिना लाइसेंस फार्मेसी का हो रहा था संचालन
गुरुवार को डॉ. आरके चौधरी, डॉ. विमल कुमार बैसवार व डॉ. केडी मिश्रा की टीम ने गुडंबा के कृष्णा अस्पताल में अचानक छापा मारा। यहां बीएचएमएस के छात्र मरीजों को इलाज दे रहे थे। अस्पताल में कोई नियमित डॉक्टर नहीं था। अस्पताल परिसर में पानी भरा था। तो वहीं, न्यू पब्लिक हास्पिटल में एक्सपायर हो चुके अग्निरोधक लगे थे।अस्पताल में कोई भी नियमित डॉक्टर नहीं था। यहां भी बिना लाइसेंस फार्मेसी का संचालन हो रहा था।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एक साल बाद भी नहीं बना अंत्येष्टि स्थल, ग्राम सचिवों को नोटिस जारी
